नमस्कार दोस्तों, allhindi.co.in के इस नए लेख में आपका स्वागत हैं| आज की इस लेख में आप जानेंगे की स्वर किसे कहते हैं, स्वर की परिभाषा तथा उनके भेद के बारे में जानेंगे| इसके पिछले लेख में हमने पढ़ा था की संज्ञा किसे कहते हैं और आज हम पढेंगे की स्वर किसे कहते हैं?
जैसा की हम सभी जानते हैं हिंदी वर्णमाला के दो प्रकार होते हैं जिनमें पहला स्वर होता हैं तथा दूसरा व्यंजन|
स्वर किसे कहते हैं
जिन वणों का उच्चारण बिना किसी अवरोध के तथा बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता से होता है, उन्हें स्वर कहते है। मुख्य रूप से स्वरो की संख्या 13 होती हैं लेकिन उच्चारण की दृष्टि से 10 स्वर , 1 अर्धस्वर और 2 अनुस्वार होते हैं इसमें कुल स्वर 11 होते हैं: क्योकि इनमे 2 अनुस्वार को स्वर की श्रेणी में नहीं गिना जाता हैं -अ, आ,इ, ई, उ, ऊ, (ऋ) , ए, ऐ, ओ, औ।

वर्णमाला के आधार पर स्वरो का वर्गीकरण
1. | स्वर | अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ (10) |
2. | अर्धस्वर | ऋ (1) |
3. | अनुस्वर | अं, अः (2) |
स्वर की कुल संख्या 11 होती हैं, अनुस्वार को स्वर के साथ नहीं गिना जाता हैं।
स्वर के भाग
स्वर के तीन भाग होते हैं
(I) हस्व स्वर (II) दीर्घ स्वर (III) प्लुत् स्वर
हस्व स्वर किसे कहते हैं
हस्व स्वर -जिन स्वर का उच्चारण में सबसे कम समय या इकाई (एक मात्रा काल) के समान समय लगे, उन्हें हस्व स्वर कहते हैं। इन्हें मूल स्वर भी कहते हैं ये संख्या में चार हैं- अ, इ, उ, ऋ।
दीर्घ स्वर किसे कहते हैं
दीर्घ स्वर– जिन स्वरों के उच्चारण में हस्व स्वर से दुगुना या दो मात्राओ का उच्चारण करने में जो समय लगाता है उसे दीर्घ स्वर कहते हैं।इन्हें संधि स्वर भी कहते हैं; क्योकि ये सभी स्वर एक से अधिक स्वरो के योग से बनते हैं। दीर्घ स्वर सात होते हैं जैसे-आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
प्लुत् स्वर किसे कहते हैं
प्लुत् स्वर– जिन स्वरों के उच्चारण में हस्व स्वर से तिगुना या तीन इकाइयों के समान समय लगे, उन्हें प्लुत् स्वर कहते हैं। प्लुत स्वर को लिखने के लिए संस्कृत के स्वर के साथ 3 का अंक लिख जाता हैं। जैसे-ओउम्! यहाँ ओ का उच्चारण देर तक किया जा रहा हैं। इसी प्रकार, अब हिंदी में ‘ऊ‘ लिखने का प्रचलन समाप्त हो चूका हैं।
इससे सम्बंधित लेख
व्याकरण किसे कहते हैं
भाषा किसे कहते हैं (परिभाषा और भेद)
स्वर से जुड़े कुछ सवाल
प्रश्न: स्वर में अर्धस्वर तथा अनुस्वार कितने होते हैं?
उत्तर: स्वर में अर्धस्वर 1 तथा अनुस्वार 2 होते हैं।
प्रश्न: हस्व स्वर कितने होते हैं?
उत्तर: चार
प्रश्न: दीर्घ स्वर कितने होते हैं?
उत्तर: सात
प्रश्न: हस्व स्वर किसे कहते हैं
उत्तर: जिन स्वर का उच्चारण में सबसे कम समय या इकाई (एक मात्रा काल) के समान समय लगे, उन्हें हस्व स्वर कहते हैं।
इस लेख के बारे में:
अभी तक आपने स्वर किसे कहते हैं इसके बारे में जाना। यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भेजकर हमारा मनोबल बढ़ा सकते है। यदि आपको इस लेख में कोई भी परिभाषा को समझने में दिक्कत होती है या आपको नहीं समझ मे आते है। तो आप नीचे Comment में अपनी confusion लिख सकते है। मै जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब दूंगा। धन्यवाद! इस पूरे पोस्ट को पढ़ने के लिए और अपना कीमती समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद! आपका दिन शुभ हो!