सर्वनाम किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण) | Sarvnaam Kise Kahate Hain

सर्वनाम किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण) | Sarvnaam Kise Kahate Hain

प्रिय पाठक! Allhindi के इस नये लेख में आपका स्वागत हैं। आज की इस लेख में आप सर्वनाम किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, भेद तथा उदाहरण के बारे में आप सभी को विस्तार से बताया जायेगा। सर्वनाम को जानने से पहले आप सभी संज्ञा के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले। क्योकि संज्ञा को समझे बिना आप सर्वनाम को नहीं समझ पाएंगे।

सर्वनाम  किसे कहते हैं परिभाषा, प्रकार  और महत्व  | Sarvnaam Kise Kahate Hain

सर्वनाम किसे कहते हैं [ Sarvnaam Kise Kahate Hain]

सर्वनाम: संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का शाब्दिक अर्थ है सर्व+नाम अर्थात् सबके लिए नामजैसे: मैं, तुम, वह, हम आप, यह, जो, कोई, कुछ, तुम्हारा, मेरा, उसका, जिसका आदि।

जब किसी वाक्य में एक ही व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में बार बार जिक्र किया जाता हैं। तो वाक्य को सुगम और बेहतर बनाने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता हैं।

उदाहरण: आकाश एक अच्छा लड़का है। वह कक्षा सात में पढ़ता है।
अमित, मोहन और दिनेश मित्र हैं। वे दौड़ रहे हैं।

सर्वनाम की विशेषताए [ Sarvnaam Ki Visheshtayein ]

  1. सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं।
  2. सर्वनाम शब्द सभी के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं।
  3. सर्वनाम प्रयोग करने से भाषा सुंदर और स्पष्ट हो जाती है।
  4. सर्वनाम का मुख्य कार्य वाक्यों में बारबार संज्ञाओं की पुनरावृत्ति न होने देना है।
  5. एक ही सर्वनाम शब्द अलगअलग व्यक्तियों या प्राणियों के लिए बोला या लिखा जा सकता है।
  6. सर्वनाम के प्रयोग से पूर्व कम से कम एक बार उस संज्ञा का प्रयोग आवश्यक है।

सर्वनाम के प्रकार [Sarvnaam Ke Prakaar]

सर्वनाम के भेद कितने होते हैं

सर्वनाम के छह प्रकार होते हैं:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [ Purushvachak Sarvnaam Kise Kahate Hain ]

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा: वे सर्वनाम जिनका प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले तथा किसी अन्य के लिए प्रयोग किया जाता हो ऐसे सर्वनाम को को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। मैं, हम तुम, आप, वह, वे आदि। पुरुषवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Personal Pronoun कहते हैं।

उदाहरण: मैं घर जा रहा हूँ।
हम कल घूमने जाएँगे।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद [ Purushvachak Sarvnaam Ke Bhed ]

सर्वनाम के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:
उत्तम पुरुष
मध्यम पुरुष
अन्य पुरुष

उत्तमपुरुष: जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। मैं, हम, मेरा, हमारा, मैंने, हमको, मुझे, मुझसे आदि।

उदाहरण: मैं आइसक्रीम खा रहा हूँ।
मेरा नाम तान्या है।

मध्यम पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वालों के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं।
आप, तुम, तू, तुम्हें, तुझे, तुमने, आपने, तुमको आदि।

उदाहरण: तुम मसूरी से कब लौटे? 
आप कल हमारे घर आइए।

अन्य पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले या सुनने वाले के लिए न होकर किसी अन्य के लिए किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं। जैसे: वह, उसे, उन्हें, उसने, उन्होंने, उसको, उनको आदि।

उदाहरण: वह बहुत अच्छा गेंदबाज हैं।
वे आपस में लड़ रहे थे।

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [Nischayvaachak Sarvnaam Kise Kahate Hain]

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत का बोध हो, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Demonstrative Pronoun भी कहते हैं। जैसे: यह, वह, ये, वे आदि।

उदाहरण: सामने जो घर दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।
मैं पुस्तकें लाया हूँ, इन्हें तुम रख लो।

संकेतवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [Sanketvachak Sarvnaam Kise Kahate hain]

संकेतवाचक सर्वनाम की परिभाषा: निश्चयवाचक सर्वनाम दूर या पास की किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत करते हैं, इसलिए इन्हें संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [ Anischayvachak Sarvnaam Kise Kahate Hain]

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun): जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध न हो, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: कोई, कुछ, किसी, किन्हीं आदि।

उदाहरण: दाल में कुछ काला है।
पेड़ पर कोई चढ़ रहा है।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [ Sambandhvachak Sarvnaam Kise Kahate Hain]

संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वाक्य में किसी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताने के लिए किया जाता हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। सम्बन्धवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Relative Pronoun कहते हैं जैसे: जोसौ, जैसावैसा, जिसकाउसका, जहाँजहाँ, जितनाउतना आदि।
उदाहरण: जैसा देश वैसा भेष।
जो डर गया सो मर गया।

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [ Prashanvachak Sarvnaam Kise Kahate Hain ]

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा: जिन सर्वनामों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: कौन, क्या, कहाँ, किसने, कैसा, कितना, किसका किसे आदि।

उदाहरण: वह क्या लिख रही है?
तुम किस देश में रहते हो?

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं [ Nijvachak Sarvnaam Kise Kahate Hain ]

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे सर्वनाम को निजत्व अर्थात् अपनेपन का बोध कराने वाले सर्वनाम शब्दों को,  निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: आप, अपने आप, स्वयं, खुद, स्वत:, आप ही आप आदि

उदाहरण: हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
बच्चा अपने आप दुकान पर चला गया।

—-Get Semrush Pro Account

इससे सम्बंधित लेख: संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण
कारक की परिभाषा भेद और उदाहरण

सर्वनाम से जुड़े कुछ प्रश्न

प्रश्न: सर्वनाम किसे कहते हैं? उसके कितने भेद होते हैं?

उत्तर: संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं सर्वनाम शब्द का शाब्दिक अर्थ है सर्व+नाम अर्थात् सबके लिए नाम
जैसे: मैं, तुम, वह, हम आप, यह, जो, कोई, कुछ, तुम्हारा, मेरा, उसका, जिसका आदि।

प्रश्न: सर्वनाम के कौन कौन से भेद होते हैं?

उत्तर: सर्वनाम मुख्य रूप से 6 प्रकार के होते हैं 
पुरुषवाचक सर्वनाम,
निश्चयवाचक सर्वनाम,
अनिश्चयवाचक सर्वनाम,
प्रश्नवाचक सर्वनाम,
संबंधवाचक सर्वनाम 
निजवाचक सर्वनाम 

Leave a Comment