गणित किसे कहते है (परिभाषा, अर्थ और महत्व)| Ganit Kise Kahate Hain

गणित किसे कहते है (परिभाषा, अर्थ और महत्व)| Ganit Kise Kahate Hain

Math (गणित) की अपनी भाषा होती है। भाषा का तात्पर्य गणितीय पद्य (mathematical terms)गणितीय प्रत्यय (mathematical concepts), सूत्र (formulae), सिद्धांत ( Theories of principles), तथा संकेतों (Signs) से है, जो कि विशेष प्रकार के होते हैं तथा गणित की भाषा को जन्म देते हैं।गणित किसे कहते हैं?

गणित की परिभाषा

गणित का शाब्दिक अर्थ गणनाओं का अध्ययन करना होता है Mathematics का शाब्दिक अर्थ सीखी जाने वाली वस्तुए होती है

Math (गणित)- गणित उन विधाओ का समूह होता है जिसमे संख्याओ, मात्राओ, परिमाणो और उनके आपसी सम्बंधो, गुण, आदि का अध्ययन किया जाता है

गणित किसे कहते है

गणित किसे कहते है

किसी भी तरह के अंको के प्रयोग से लेखा जोखा करना गणित कहलाता है गणित या लेखा जोखा तीन तरह से होता है

  1. अंक गणित
  2. बीज गणित
  3. रेखा गणित

यह भी पढ़े: वाणिज्य गणित क्या है

अंक गणित किसे कहते है

अंक गणित- अंक गणित में केवल अंको का ही प्रयोग होता है, अज्ञात राशि को ज्ञात राशियों द्वारा निकाला जाता है इसका व्यवहारिक कामों में अधिक प्रयोग होता है।

बीज गणित किसे कहते है

बीज गणित- बीज गणित में अक्षरों और अंको दोनों का प्रयोग होता है इसमें अज्ञात राशि किसी अक्षर के नाम से मानी जाती है प्रश्न की ज्ञात राशियो के साथ उसमें दी गई शर्तों की तरह ऐसा प्रयोग किया जाता है कि अज्ञात राशि स्वयं निकल जाती है।

रेखा गणित किसे कहते है

रेखा गणित- रेखा गणित में रेखाओं और अंको दोनों का प्रयोग होता है। किसी भी चित्र की बनावट आदि के द्वारा सिध्दांत या हल निकाला जाता है इसका भूमि सम्बंधी कार्यों में अधिक प्रयोग होता है।

  • गणित स्थान तथा संख्याओं का विज्ञान है।
  • गणित विज्ञान की जननी है।
  • गणित घटनाओं का विज्ञान है।
  • यह मापन, परिमाण तथा दिशा का ज्ञान है।
  • गणित विज्ञान की क्रमबद्ध, संगठित तथा यथार्थ शाखा है।
  • गणित में मात्रात्मक तथ्यों और संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
  • यह विज्ञान का मूर्त रूप है।
  • गणित तार्किक विचारों का विज्ञान है।
  • गणित के अध्ययन में से मस्तिष्क में तर्क करने की आदत स्थापित होती है।
  • यह आगमनात्मक तथा प्रयोग एक विज्ञान है।

गणित का आरंभ गिनती से हुआ है।

वैज्ञानिकों के अनुसार गणित की परिभाषा

  • हॉग बेन ➠  गणित सभ्यता एवम् संस्कृति का दर्पण है|
  • नेपोलियन के अनुसार➠ गणित की उन्नति तथा वृद्धि देश की सम्पनता से सम्बंधित है।
  • वनार्दिशा के अनुसार➠ तार्किक चिंतन के लिए गणित एक शक्तिशाली साधन है।
  • गैलीलियो के अनुसार➠ गणित वह भाषा है जिसमें इश्वर ने पूरी जगत या ब्रह्मांड को लिख दिया है।

अन्य वैज्ञानिकों के अनुसार गणित की परिभाषा

  • लॉक के अनुसार➠ गणित वाह मार्ग (रास्ता ) है जिसके द्वारा बच्चों के मन या मस्तिष्क में तर्क – वितर्क करने की आदत बनती है।
  • हागबेन के अनुसार➠ गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है।
  • वेदांग ज्योतिष के अनुसार➠ जिस रूप मे मयूरो के सर पर मुकूट शोभयमान होते है। तथा सर्पों के सर पर मणियाँ वही सर्वोच्च स्थान परिचित विधाओ में गणित का है|
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार ➠  गणित वह विज्ञान है जिसमे मापन, मात्रा तथा परिमाण का ज्ञान होता है।

इस लेख के अंत में:

उम्मीद करता हूँ की आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में आपने गणित किसे कहते है |ये जाना है तथा इसके साथ आपने गणित से जुड़े बहुत सारी छोटी छोटी चीजों के बारे में जाना। अगर आपको यह लेख पसंद आया होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।

Leave a Comment