अक्सर हम सभी ने जब भी किताब पढ़ा होगा तो आपने यह देखा होगा की अलग अलग स्थानों पर अलग अलग चिन्हों का प्रयोग हुआ होता हैं। क्या आप जानते हैं उन चिन्हों का प्रयोग किस प्रकार होता है। आज की इस लेख में आप जानेंगे की विराम चिन्ह किसे कहते हैं। तथा विराम चिन्हों का उपयोग क्या हैं तथा इनका प्रयोग किस प्रकार किया जाता हैं?
विराम चिन्ह का अर्थ क्या होता है?
विराम चिह्न का शब्दिक अर्थ: विराम चिह्न दो शब्दों ‘विराम’ एवं ‘चिह्न’ से मिलकर बना है। ‘विराम’ का अर्थ है ‘रुकना’ तथा ‘चिह्न’ का अर्थ है ‘निशान’

विराम चिन्ह किसे कहते हैं
विराम चिह्न (Punctuation): वाक्य को लिखते और बोलते समय रुकने वाले स्थानों पर जिन संकेत चिह्नों का प्रयोग किया जाता है। उन्हें विरामचिह्न कहते हैं। वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।
विराम चिह्नों का महत्त्व (महत्व): वाक्य में अर्थ, भावों की स्पष्टता एवं शुद्धता हेतु विराम चिह्नों का प्रयोग आवश्यक होता है।विरामचिह्नों के अनुचित प्रयोग से अर्थ का अनर्थ हो सकता है।
उदाहरण:
- रोको, मत जाने दो।
- रोको मत, जाने दो।
उपरोक्त दोनों वाक्यों में अल्प विराम के अलगअलग स्थानों पर प्रयोग होने से दोनों के अर्थ भिन्न हैं। पहले वाक्य में जाने से रोका जा रहा है, जबकि दूसरे वाक्य में जाने को कहा जा रहा है।
प्रमुख विराम चिह्न / विराम चिन्ह के प्रकार
क्रम सं. | विराम/प्रकार | चिन्ह/संकेत |
1. | अल्प विराम (Comma) | , |
2. | अर्द्ध विराम (Semicolon) | ; |
3. | पूर्ण विराम ( Full Stop) | । |
4. | प्रश्नसूचक चिह्न (Question Mark) | ? |
5. | विस्मयसूचक चिह्न (Exclamatory Mark ) | ! |
6. | अवतरण चिह्न (Inverted Cornmas) | ‘ ’/ “ ” |
7. | निर्देशक चिह्न (Dash) | — |
8. | योजक चिह्न (Hyphen) | |
9. | कोष्ठक चिह्न (Bracket) | () |
10. | लाघव चिह्न (Abbreviation Mark) | ° |
11. | विवरण चिह्न (Colon Dash) | : |
12. | त्रुटिबोधक चिह्न (Sign of Omission) | ^ |
13 | उपविराम या अपूर्ण विराम चिह्न (Colon) | : |
14. | समाप्ति सूचक चिह्न (Sign of End) | o |
अल्प विराम (,)
‘अल्प’ का शाब्दिक अर्थ है ‘कम’। वाक्य में सबसे कम समय तक रुकने के लिए अल्प विराम का प्रयोग किया जाता है। अल्प विराम को इंग्लिश में Comma कहते हैं। इसके विभिन्न प्रयोग निम्नलिखित हैं।
- एक जैसे कई शब्दों को अलग करने में अल्प विराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई हमारे देश के प्रमुख महानगर हैं। - कथन लिखते समय अल्प विराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण: नेहरू जी ने कहा था, “आराम हराम है।” - वाक्यांशों को जोड़ने के लिए भी अल्प विराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण: आदर्श पढ़ रहा है, किंतु नेहा लिख रही है। - संबोधन तथा ‘हाँ’ या ‘नहीं’ के बाद भी अल्प विराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण:रुको, अभी मत जाओ।
नहीं, मैं एक किसान हूँ।
अर्द्ध विराम चिन्ह (;)
अर्द्ध विराम (Semicolon) (;): ‘अर्द्ध’ का शाब्दिक अर्थ है ‘आधा’। वाक्य में अल्प विराम से अधिक समय तक रुकने के लिए अर्ध विराम का प्रयोग होता है। अल्प विराम को इंग्लिश में Semicolon कहते हैं।
उदाहरण: खाना खा लो; नहीं तो भूखे सो जाओगे।
घाघरा नदी में बाढ़ आ गई; लोग अपना घरबार छोड़कर जाने लगे।
पूर्ण विराम चिन्ह (।)
(3) पूर्ण विराम ( Full Stop) (।): ‘पूर्ण’ का शाब्दिक अर्थ है ‘पूरा’। प्रश्नवाचक वाक्यों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग होता है। पूर्ण विराम को हम इंग्लिश में Full Stop कहते हैं।
उदाहरण:
मोहित अपने गाँव जा रहा है।
नेहा एक अच्छी लड़की है।
प्रश्नसूचक चिह्न (?)
(4) प्रश्नसूचक चिह्न: प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। प्रश्नसूचक चिह्न को हम इंग्लिश में Question Mark कहते हैं।
उदाहरण: वह कौन है?
आप कहाँ रहते हैं?
क्या तुम पढ़ रहे हो ?
विस्मयसूचक चिह्न (!)
(5) विस्मयसूचक चिह्न(!): हर्ष, शोक, घृणा, आश्चर्य, भय आदि मनोभावों को व्यक्त करने के लिए विस्मयसूचक चिह्न का प्रयोग किया जाता है। विस्मयसूचक चिह्न को हम इंग्लिश में Exclamatory Mark कहते हैं।
उदाहरण: वाह! कितने सुंदर फूल है ?
शाबाश! तुमने बहुत अच्छा काम किया।
(6) अवतरण चिह्न (Inverted Cornmas) (” “): इसे उद्धरण चिह्न भी कहते हैं।
ये दो प्रकार के होते हैं:
(क) इकहरा अवतरण चिह्न
(ख) दोहरा अवतरण चिह्न
(क) इकहरा अवतरण चिह्न (Single Inverted Commas) (‘ ‘): इकहरे अवतरण चिह्न का प्रयोग वाक्य के अंतर्गत व्याप्त विशेष शब्दों (ग्रंथ, शीर्षक अथवा उपनाम) आदि को लिखने में किया जाता है।
उदाहरण: ‘रामधारी सिंह दिनकर’ हिंदी के प्रसिद्ध कवि है।
‘श्री रामचरित मानस’ की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की है।
(ख) दोहरा अवतरण चिह्न (Double Inverted Comimas) (” “): दोहरे अवतरण चिह्न का प्रयोग किसी की बात को ज्यों का त्यों लिखने में किया जाता है।
उदाहरण:अध्यापक ने कहा, “सभी बच्चे अपने स्थान पर खड़े हो जाएँ।”
बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, “स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।”
निर्देशक चिह्न (—)
निर्देशक चिह्न: इस चिह्न का प्रयोग उदाहरण से पहले तथा संवादों में नाम के बाद किया जाता है।
उदाहरण: विराम का अर्थ है रुकना।
छात्र श्रीमान, क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
अध्यापक हाँ, आ जाइए।
योजक चिह्न
योजक चिह्न (Hyphen) : योजक चिह्न का प्रयोग शब्दयुग्मों के बीच में किया जाता है।उदाहरण: राजारानी, सुखदुख, पापपुण्य, राष्ट्रभक्ति आदि।
कोष्ठक चिह्न ()
(9) कोष्ठक चिह्न: वाक्य में किसी पद का अर्थ स्पष्ट करने के लिए कोष्ठक चिह्न का प्रयोग होता है।उदाहरण: आश्रम में ऋषि मौन (चुपचाप) बैठे थे।
लाघव या संक्षेप चिह्न (o)
लाघव या संक्षेप चिह्न (o): किसी प्रसिद्ध एवं विशेष शब्द का संक्षिप्त रूप लिखने में लाघव चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण: पंडित — पंo
प्रोफेसर — प्रोo
उत्तर प्रदेश — उoप्रo,
लखनऊ विश्वविद्यालय — लo विo विo आदि।
विवरण चिह्न (:)
विवरण चिह्न (Colon Dash) (:): इस चिह्न का प्रयोग किसी को क्रम में या सूची को दर्शाने में किया जाता है।उदाहरण: भाषा के दो रूप होते हैं: मौखिक भाषा और लिखित भाषा
त्रुटिबोधक चिह्न
त्रुटिबोधक चिह्न (Sign of Omission) (> ^): वाक्य लिखते समय छूटे हुए शब्दों को उसी स्थान पर ऊपर लिखने में त्रुटिबोधक चिह्न का प्रयोग होता है।
शहर
उदाहरण: रमेश परीक्षा देने के लिए ^ गया।
पूजा
विभा ^ के लिए फूल लेकर आई।
उपविराम या अपूर्ण विराम चिह्न (:)
उपविराम या अपूर्ण विराम चिह्न (:): इस चिह्न का प्रयोग वहाँ किया जाता है जहाँ पर कथन आधा पूरा हो गया हो।उदाहरण: युवा हृदय सम्राट: स्वामी विवेकानंद
विशेष: समानता सूचक चिह्न(=)
विशेष: समानता सूचक चिह्न (Is equal to) (=): दो वस्तुओं या इकाइयों की तुलना करने के लिए समानता सूचक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण: 1 घंटा = 60 मिनट आदि।
1 किलोमीटर = 1 हजार मीटर
इससे सम्बंधित लेख : समुच्चयबोधक किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण)