प्रिय पाठक! Allhindi के इस नये लेख में आपका स्वागत हैं| आज की इस लेख में आप सभी का स्वागत हैं| इस लेख में आप व्याकरण के एक महत्वपूर्ण भाग काल के बारे में जानने वाले हैं| इस लेख में आप काल की परिभाषा, भेद तथा काल के उदाहरण को जानेंगे।
काल किसे कहते हैं
काल की परिभाषा: काल का अर्थ होता है – समय | क्रिया के जिस रूप से कार्य के करने या होने के समय तथा पूर्णता व अपूर्णता का बोध हो, उसे काल कहते हैं।
जैसे: वह सो रही हैं|
मै तुमसे मिल चूका था|
मैं अगले वर्ष घर आऊंगा|

काल के कितने भेद होते हैं
काल के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-
- भूतकाल
- वर्तमान काल
- भविष्यत् काल
भूतकाल किसे कहते हैं
भूतकाल की परिभाषा : क्रिया के जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में होने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- डॉ महेश अच्छे शिक्षक थे।
कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था।
भूतकाल के भेद (Kinds of Past Tense):
भूतकाल के निम्नलिखित छः भेद होते हैं-
- सामान्य भूतकाल
- आसन्न भूतकाल
- पूर्ण भूतकाल
- अपूर्ण भूतकाल
- संदिग्ध भूतकाल
- हेतु-हेतुमद् भूतकाल
सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense):- क्रिया के जिस रूप से कार्य के बीते हुए समय में होने का सामान्य बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- कृष्ण ने कंस को मारा।
राधा ने खाना बनाया।
आसन्न भूतकाल (Recent Past Tense):- क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी-अभी पूर्ण होने का बोध हो, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- मैंने पूरा पाठ पढ़ लिया है।
गाड़ी स्टेशन पर आ गई है।
पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense):- क्रिया के जिस रूप से कार्य के बहुत समय पहले समाप्त होने का बोध हो, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- दादा जी शहर जा चुके थे।
गाड़ी स्टेशन से चली गई थी।
(घ) अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Terise):- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य भूतकाल में प्रारंभ हुआ किंतु समाप्त नहीं हुआ, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- रवि उपन्यास पढ़ रहा था।
धोबी कपड़े धो रहा था।
(ङ) संदिग्ध भूतकाल (Doubtful Past Tense): क्रिया के जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में पूर्ण होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- शायद गाड़ी छूट गई होगी।
पिता जी ऑफिस पहुँच चुके होंगे।
(च) हेतु-हेतुमद् भूतकाल (Conditional Past Tense):- जब भूतकाल की एक क्रिया किसी दूसरी क्रिया पर निर्भर हो, तो उसे हेतु हेतुमद् भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:- यदि तुम मेहनत से पढ़ते, तो पास हो जाते।
यदि बिजली होती तो पंखा चल जाता।
वर्तमान काल किसे कहते हैं
वर्तमान काल की परिभाषा(Present Tense): क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की कार्य अभी जारी है, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
उदाहरण:- बच्चा रोता है।
साँप फुंफकार रहा है।
वर्तमान काल के भेद (Kinds of Present Tense):
वर्तमान काल के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-
- सामान्य वर्तमान काल
- अपूर्ण वर्तमान काल
- संदिग्ध वर्तमान काल
सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense): क्रिया के वह रूप जिससे कार्य का वर्तमान काल में सामान्य रूप से करने या होने का बोध हो, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
उदाहरण:- शेर दहड़ता है।
अमित गीत गाता है।
स्नेहा नाचती है।
(ख) अपूर्ण वर्तमान काल (Present Continuous Tense): क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान समय में चल रहे होने का बोध हो, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
उदाहरण:- अदील नमाज पढ़ता है।
धोबी कपड़े धो रहा है।
(ग) संदिग्ध वर्तमान काल (Doubtful Present Tense): क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान काल में होने या करने में स संदेह का बोध हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहतें है।
उदाहरण:- शायद स्कूल बंद होगा।
सब्जीवाला आ रहा होगा।
भविष्यत् काल किसे कहते हैं
भविष्यत् काल (Future Tense): क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में (आने वाले समय में) होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।
उदाहरण:- रानी बाजार जाएगी।
लड़के क्रिकेट खेलेंगे।
भविष्यत् काल के भेद
भविष्यत् काल के तीन भेद होते हैं-
- सामान्य भविष्यत् काल
- संभाव्य भविष्यत् काल
- हेतु हेतुमद् भविष्यत् काल
सामान्य भविष्यत् काल: क्रिया के जिस रूप से कार्य का सामान्य रूप से आने वाले समय (भविष्य में) में होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
उदाहरण: वर्षा होगी।
हम सब फल खाएँगे।
वे सब वाराणसी जाएँगे।
संभाव्य भविष्यत् काल: क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने में संदेह का बोध हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं।
उदाहरण:- शायद मैं पास हो जाऊँ।
शायद पिता जी बाजार जाएँ।
हेतु हेतुमद् भविष्यत् काल: जब भविष्यत् काल की एक क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर हो, तो उसे हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल कहते हैं।
उदाहरण:- यदि वर्षा बंद हो तो मैं स्कूल जाऊँ।
यदि परिश्रम करोगे, तो अवश्य जीत जाओगे।
इससे सम्बंधित अन्य लेख: संधि किसे कहते हैं (जाने परिभाषा एवम् भेद)
क्रिया किसे कहते हैं परिभाषा एवं भेद
काल से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब:
प्रश्न: हिंदी भाषा में कितने काल होते हैं?
उत्तर: हिंदी भाषा में भी काल के मुख्य तीन रूप होते हैं।
भूतकाल
वर्तमान काल
भविष्यत् काल
प्रश्न: हिंदी भाषा में भविष्य काल के कितने भेद होते हैं?
उत्तर: भविष्य काल के तीन भेद होते है
सामान्य भविष्यत् काल
संभाव्य भविष्यत् काल
हेतु हेतुमद् भविष्यत् काल
प्रश्न: हिंदी भाषा में भूतकाल के कितने भेद होते हैं?
उत्तर: भूतकाल के निम्नलिखित छः भेद होते हैं
सामान्य भूतकाल
आसन्न भूतकाल
पूर्ण भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
हेतु-हेतुमद् भूतकाल
इस लेख के बारे में
उम्मीद करता हूँ की आपको यह लेख (काल किसे कहते हैं) पसंद आया होगा। अगर आपको इस लेख के लिखावट में कोई त्रुटी या कोई गलती नजर आती है तो कृपया आप हमे कमेंट करके बताये। हम उस गलती को दूर करेंगे। जिससे अन्य पाठको को कोई दिक्कत न हो। इस लेख को पढने के लिए आपका धन्यवाद